पाटन। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मेहतर वर्मा ने आज कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर लिया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा की मेहतर वर्मा कांग्रेस के निष्कासन के भय से भाजपा प्रवेश किया है। उन्होंने बताया की उसे नोटिस जारी किया गया है जिसका वे जवाब नही दिए है। उनका निष्कासन तय था जिसके भय से ही उन्होंने भाजपा में शामिल हुआ है।
