अवैध प्लाटिंग के कारण किसानों के खेतों में भर गया था, तहसीलदार में मौके पर जाकर बनवाना पानी निकासी का रास्ता, किसानों में खुशी की लहर


पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम घुघवा आ  में  प्लाटिंग के कारण किसानों के खेतों का पानी निकल नहीं रहा था। इस कारण किसान का फसल लेना मुश्किल हो गया था। इसे देखते हुए किसानों ने राजस्व विभाग में इसका शिकायत किया था। बता दें कि  पानी निकासी बंद होने के कारण क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक किसानों के 50 एकड़ से अधिक खेतों में पानी लबालब भर गया था और फसल लेना मुश्किल हो गया था।  प्लाटिंग करने वाले के द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए पानी निकासी के लिए आस्थाई तौर पर नाली बनाने के लिए अनुमति दी गई जिसके बाद आज तहसीलदार मनोज रस्तोगी मौके पर पहुंचकर नाली बनवाई।  जिससे कि किसानों ने राहत की सास ली।