एनीकेट न होने से जलापूर्ति में अड़ंगा, बीजापुर जल आवर्धन योजना करोड़ों रुपये खर्च, बीजापुर के लोगो को नही मिल रहा पानी, अब पीएचई विभाग ने पानी सप्लाई का कर ली है पूरी तैयारी

नितिन रोकडे

बीजापुर —/ जिला मुख्यालय को करोड़ों की लागत से मिलने वाली जल आवर्धन योजना को लगी नक्सलियों की नजर ।।इस योजना से मिलना था बीजापुर वासियों को पानी। जिले में पानी की कमी को देखते हुए इस योजना को लाया गया था । परंतु कई अटकलों में फस कर रह गया है । जल आवर्धन योजना पीएचई विभाग ने कर ली है अपनी लगभग पूरी तैयारी परंतु अभी भी अटकलें हैं ।

*जल आवर्धन योजना की नींव*

*विभागीय डाटा के अनुसार*

—- करोड़ों की लागत से बनने वाले बीजापुर जल आवर्धन योजना में पीएचई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रॉ वाटर को इंटेकवेल से वाटर सप्लाई कर 13 किमी दूर एजुकेशन सिटी स्थित फ़िल्टर प्लांट तक लाया जा रहा है फिर इसे शहर में बने बड़े-बड़े वाटर टैंक में एकत्रित कर नगर पालिका के माध्यम से वितरित किया जाएगा, रॉ वाटर लाइन , पम्प लगभग पूर्णता की ओर है । इंटेकवेल का कार्य पूर्ण हो चुका है 13 किलोमीटर पाइप लाइन में 6 किलोमीटर पाइपलाइन पूर्ण एजुकेशन सेंटर में वाटर फिल्टर का कार्य भी पूर्ण .शहर में बनने थे 4 वाटर टैंक जो अब तक दो बनकर पूर्ण हो चुके हैं । दो के लिए स्थल की खोज जारी है । यह योजना 34 करोड़ 48 लाख की लागत से बनी है ।

*योजना से लाभ होगा शहर को*

—- बीजापुर शहर जो ड्राई जोन में आता है पानी की किल्लत से गर्मियों के दिनों में नगरपालिका भी शहर में जलापूर्ति नहीं कर पाती वहीं घरों के सामने पानी एकत्रित रखने के लिए तरह-तरह के बर्तनों का उपयोग कर शहरवासी अपनी जल की पूर्ति करते हैं ऐसी अन्य और खर्च से बचेगा शहर में शादी जैसे अन्य परिवारिक कई कार्यक्रमों में भी पानी की आवश्यकता होती है जिसके लिए नगरपालिका से पानी की आपूर्ति की जाती है परंतु शहर के कई वार्ड आज भी बगैर पानी के हैं 7 नंबर वार्ड 6 नंबर वार्ड 8 नंबर वार्ड 9 नंबर वार्ड 10 नंबर वार्ड 12 नंबर वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहे हैं । नगर पालिका में टैंकर तो है पर ट्रैक्टर मुंडी व ड्राइवर की कमी होने जैसे कारण से समय पर पानी नहीं पहुंचाया जा सकता है । ज्यादातर काम सुबह 6:00 बजे से नगरपालिका के कर्मचारी पानी ढोने का कार्य करते हैं देर रात तक कार्य चलता रहता है ।

—- –नगर पालिका अध्यक्ष बेहनुर रावतिया ने बताया कि मिन्गाचल नदी से जल योजना जो आनी थी उसकी देरी की वजह से भी हम वार्ड वासियों को समय पर पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं । अच्छी योजना है जल्द आना चाहिए ।भोपालपट्टनम जल प्रदाय योजना में 17 गांव व एक नगर पंचायत है

कुछ जगह सुविधा प्रारंभ भी है जबकि बीजापुर जल आवर्धन योजना में बीजापुर नगर पालिका मात्र ही है जो अपूर्ण है

—-एच ई ई जगदीश कुमार पेयजल की समस्या और आवश्यकता को देखते हुए 34 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाले मिन्गाचल नदी पर काम चल रहा है परंतु एनीकट बनना था । नक्सली घटना होने से 1 साल से काम बंद होने की वजह से जलापूर्ति का काम बंद है एनीकेट के निर्माण से शहर वासियों को जल आवर्धन योजना का लाभ मिलेगा ।