मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।बेलरगांव तहसील में पड़ने वाले सभी पांच ग्राम पंचायत भुरर्सीडोगरी,ग्राम पंचायत आमगांव, ग्राम पंचायत बरबाधा, ग्राम पंचायत घुरावड़, वं ग्राम पंचायत जैतपुरी में बहुत ही कम बारिश होने से किसान परेशान हैं भुरर्सीडोगरी, आमगांव, बरबाधा, घुरावड़, जैतपुरी ,अमाली ,कोरमुड़ के किसान खरीफ फसल धान का बुआई किये है।लेकिन अल्पवृष्टि के कारण फसल सुख रहा है।जिससे सभी किसानों के चेहरे पर अकाल की साया मडंरा रहा है। जिसको देखते हुए सभी किसान फसल का आकलन पटवारी के द्वारा करवाते हुए सुखा ग्रस्त करके सभी किसानों को मुआवजा देने की गुहार लगाते हुए सभी किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया ।जिसमें मुख्य रूप से जनपद सदस्य सुकचंद मरकाम, भुरर्सीडोगरी सरपंच रोहणी नेताम, बरबाधा सरपंच डामनसिंह कौर्राम,जैतपुरी सरपंच केशरी नेताम,मनाराम नेताम, नकछेडा नेताम,रोशन कश्यप, सजय भास्कर, भुवन, राजकुमार कश्यप, भुपेंद्र नेताम, विनोद चंदेल,शैलेंद्र गौर,हलाल ध्रुव, चन्द्रभान नेताम, शयामा नेताम, सनक मरकाम, दया प्रसाद नेताम, गोपाल मरकाम, मेघनाथ मरकाम, सुरेश कश्यप सुरेश सलाम,सागर कौर्राम, फुलसिंह सोरी, जगेश मरकाम, नेमीचंद साहु, सोहन कश्यप, पतिराम मरकाम, तिलक नेताम, अलख कौर्राम, रतन कौर्राम, ईतवारी नेताम,बिदे नेताम, हीरासिंह मरकाम सहित सभी पांच ग्राम के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।







