चांवल नहीं मिलने से ऊंचे दामो पर चांवल खरीदने विवश ग्रामीण , ग्रामीण को इस माह नहीं मिला चांवल ग्रामीण परेशान

पाटन**ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा कि ग्राम पंचायत सेलुद के अंतर्गत संचालित राशन दुकान में आबंटन केन्द्र से चावल उपलब्ध नहीं राने के कारण माह फरवरी के 16 तारीख हो जाने के बाद भी चांवल नहीं मिल पाया है ।प्रत्येक माह नियत समय पर चांवल मिल जाने के कारण अधिकांश ग्रामीण राशन दुकान के चांवल से ही खाना बनाने निर्भर रहते है । और घर में धान या चावल नहीं रखते है। पुर्णतः राशन दुकान के चांवल पर निर्भर रहते है लेकिन इस माह 16 तारीख 2026 तक चावल नहीं मिलने से ग्रामीणों को खाना बनाने चांवल नहीं मिल रहा है और परेशानी का सामाना कर रहे है ।कुछ ग्रामीणों दुकानों से ऊंचे दामो पर चांवल लेकर खाना बनाने विवश हो गये ।विभाग द्वारा सेलुद में शीघ्र आबंटन दिया जाय और उसका वितरण भी शीघ्रता शीघ्र किया जाय ।जिससे ग्रामीणों को खाना बनाने की असुविधा न हो ।