स्तरहीन निर्माण के चलते बनने से पहले मरम्मत के लायक हुई सड़क


पंडरिया-नेशनल हाईवे 130 A निर्माण पूरा होने से पहले मरम्मत के लायक हुआ।मुंगेली से पोंड़ी तक 55 किलोमीटर का सड़क निर्माण का कार्य पिछले डेढ़ वर्ष से जारी है। वर्तमान में इसका 25 प्रतिशत ही कार्य हुआ है।इस सड़क का निर्माण शुरू होने के समय से ही गुणवत्ता को लेकर शिकायत हो रही है,हालांकि किसी प्रकार सुधार नहीं हुआ।इसका प्रमाण अब सामने आने लगा है।पंडरिया से पांडातराई तक करीब 8 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण हुआ है,जिसमें से पांडातराई के आगे,चारभाठा,पलानसरी,परसवारा के पास तीन-चार किलोमीटर सड़क मरम्मत योग्य हो गया है।खराब हो रहे सड़क को उखाड़कर मरम्मत किया जा रहा है।इसी तरह डामरीकृत सड़क में कहीं भी लेबल नहीं है।पूरे सड़क पर उछाल है।प्रति किलोमीटर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी क्षेत्रवासियों को मजबूत व अच्छी सड़क नसीब नहीं हो रही है।