तेज आंधी तूफान का कहर, राइस मिल का शेड दिवाल सहित उड़ी, मजदूरों ने भागकर बचाई अपनी जान, पढ़िए पूरी खबर

बेमेतरा/बेरला/भिंभौरी :- नगर पंचायत भिंभौरी मे स्थित ओम राइस टेक मिल मे  तेज आंधी की वजह से भयंकर क्षति का मामला सामने आया है। जिसमे राइस मिल के छत दीवार की शिट सहित भीतर के संयत्र पर भी क्षति हुई है। घटना के दौरान अपनी सजगता से मिल मे कार्यरत अधिकारी कर्मचारी तथा मजदूरों ने सजगता से अपनी जान बचा ली जिससे किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुयी है। राइस मिल मे हुई क्षति के बाद से अब तक मिलिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है जिससे मिल मे कार्य कर रहे मजदूर भी अपने काम पर जाने की बाट जोह रहे हैं।