पुलिस की सक्रियता से CSVTU में पी.एच.डी पंजीकृत शोधार्थियों के साथ निर्धारित फीस के नाम पर जालसाजी कर धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गया गिरप्तार


भिलाई।।
मामला संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई, थाना नेवई, जिला-दुर्ग के पीएच डी. पंजीकृत शोधार्थियों के साथ निर्धारित फीस को जमा कराने में भारी धोखाधड़ी, जालसाजी तथा जमा राशि का गबन किया गया है ऐसी जानकारी शोधार्थियों द्वारा कुलपति को दी गई । विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच समिति से जांच करवाया जिसमें प्रारंभिक जांच में राशि रूपये 944500.00 (अक्षरी नौ लाख चौवालीस हजार पाँच सौ रुपये) का गबन पाया गया। विश्वविद्यालय के पीएच.डी. शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार श्री सुनील कुमार प्रसाद द्वारा जो जमा फीस रसीद शोधार्थियों को दिया था वह जांच में फर्जी पाई गई या नकद राशि ली गई। । प्रकरण में धारा सदर 316(2),336(3),338,340(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार प्रसाद पर धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया जाकर जप्तीा कार्यवाही की गयी एवं दिनांक 09/02/2026 को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
इस कार्यवाही में श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में एवं थाना नेवई थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू] सउनि करन सोनकर] आरक्षक क्र 1603 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक नाम आरोपी
062/2026 धारा 316(2),336(3),338,340(2) बीएनएस सुनील कुमार प्रसाद पिता स्व0 एस0एन प्रसाद उम्र 38 साल सा0एचएससीएल कालोनी मकान न 124/डी रूआबांधा थाना नेवई जिला दुर्ग छ.ग