क्रेशर खदान मालिक के मनमानी के कारण किसान नहीं ले पा रहे है फसल, पानी निकासी की व्यवस्था   को कर दिया है बंद, बरसात   के  पानी से खेत भर गया है लबालब


पाटन।।पाटन ब्लॉक के ग्राम गोड़पेंडरी में किसानों के लिए अपने खेतों में  फसल उत्पादन असंभव  हो गया है। इसका कारण  यह है कि खेत में पूरा पानी रुक जाता है एवं  खेत तलाब जैसा लबालब  दिखने लगता है । पानी निकासी की व्यवस्था पहले तो थी और किसान खेत पर फसल भी लेते थे लेकिन पिछले कुछ साल से यहां पर एक क्रेशर पत्थर खदान संचालक के द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था को पूरी तरीका से बंद कर दिया गया है।  ग्रामीणों ने बार-बार पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग भी किया है लेकिन खदान संचालक की मनमानी के चलते किसान अब फसल नहीं ले पा रहे हैं। इस संबंध में पंचायत के प्रतिनिधियों ने अनुभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को ज्ञापन सौंप कर किसानों की पीड़ा को बताई है। जिस पर अब कार्रवाई की उम्मीद जगी हुई है।  घनी आबादी वाले क्षेत्र के काफी करीब क्रेशर एवं पत्थर का खादान होने से हमेशा जान माल का खतरा ग्रामीणों को बना हुआ है।  पिछले साल ही क्रेशर से पत्थर ब्लास्टिंग के समय दूर एक घर में गिर गया ।  एक व्यक्ति को चोट भी लग गई है।  इसके बाद भी शासन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। खेतों पर पानी लबालब होने से किसान काफी चिंतित है। किसानों का कहना है कि पूर्व की भांति बारिश का पानी निकल सके इसके  नाल बनाई जाए।  हालांकि एक तरफ नाला बने हुए पानी लेकिन दूसरी तरफ पानी  निकालना है वहां पर क्रशर संचालक के द्वारा जीरा गिट्टी एवं डस्ट पत्थर को डंप दिया गया है।  वही पूरी तरीके से नल को बंद भी कर दिया गया है।  इससे किसान परेशान है।

पी डब्ल्यू डी ने बनाया  है पुल
लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल बनाया गया है। जिससे को किसानों के खेतों का पानी आसानी से निकल सके। लेकिन खादान क्रेशर संचालक द्वारा पूरा  पाट दिया है। जिससे कि ग्रामीण परेशान है। पिछले साल भी यह समस्या बनी थी शिकायत के बाद खादान संचालक के स्वय पानी निकलने का  रास्ता बनाकर दिया था।