शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी में प्रधान पाठक के प्रयास से स्कूल को मिला माइक सेट


पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी विकास खंड-पाटन जिला-दुर्ग के प्रधान पाठक विरेन्द्र कुमार साहू (शिक्षादूत) ने नई पहल करते हुए समुदाय से विद्यालय को माइक सेट दिलवाया।  चम्पा लाल जगदीश सोनी पाटन दुर्ग के द्वारा पुरा माईक सेट प्रदान किया गया। प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू बताते हैं कि माइक सेट मिलने से बच्चों के अंदर अभिव्यक्ति कौशल का विकास, बच्चों में आत्म-विश्वास में वृद्धि,आदि कौशलों का विकास हो रहा है।

विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों लिए माइक सेट का उपयोग किए जा रहा है जिसमें सभी बच्चे अपनी सहभागिता दे रहे है। संस्था के प्रधान पाठक के द्वारा पूर्व में भी सामुदायिक सहभागिता से मां सरस्वती की मंदिर निर्माण, किचन गार्डन निर्माण एवं घेराबंदी, विद्यालय की भौतिक संसाधनों में वृद्धि, दरी ,पंखा ,लाइट, निशुल्क्ताई, बेल्ट, कापी कंपास, बच्चों एवं विद्यालय की विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधान पाठक के इस सराहनीय प्रयास (माइक सेट ) मिलने से सभी पालकों, शिक्षको एवं बच्चों में हर्ष का माहौल है ।