बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण बुझ गया एक घर का दीपक , ट्रांसफॉर्मर के स्विच खुला छोड़ा था जिसकी चपेट में आया 6 वर्षीय बच्चा


डोंगरगढ़। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक घर का दीपक बुझ गया। करंट की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
पूरा मामला डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कन्हारगांव की है। यहां पर टिलेंद्र पिता योगेश गौड़ करीब 6 वर्ष खेलते खेलते ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। ट्रांसफर में जो कटाआउट का बाक्स है उसका लाक खुला था। बच्चा इसी को चपेट में आ गया। जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो है। बताया जा रहा है की जिस बाड़ी में घटना हुई है वहां से ट्रांसफर को हटाने के लिए कई बार मांग हो चुकी है। लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी ने ध्यान दिया। ट्रांसफार्मर का कट आउट बाक्स इतना नीचे लगा है की कोई भी बच्चा का हाथ वहा तक पहुंच सकता है। वह भी खुला छूटा है। जबकि उसमे लाक भी दिया गया है। अगर लाक लगा होता तो आज बच्चे इसकी चपेट में नही आता।।