
बलराम यादव
पाटन। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बरती गई एक लापरवाही का खामियाजा ग्राम निपानी के एक किसान को भुगतना पड़ रहा है। लूज बिजली तार के आपस में टकराने से उठी चिंगारी से किसान के धान का खेत में लाग लग गई। धान कटाई का कार्य शेष था। पूरा खर्च किसान खेती के लिए कर चुका था। लेकिन धान की कटाई के समय ही इस तरह की आगजनी की घटना ने किसान की कमर ही तोड़कर रख दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक के ग्राम निपानी किसान संजय निषाद डेढ़ एकड़ जमीन पर ग्रीष्म कालीन फसल के रूप में धान का फसल लगाया था। बहुत मेहनत के बाद फसल पूरी तरह से तैयार हो गया था। एक सप्ताह के अंदर धान की कटाई भी किए जाने थे। इससे पहले आज किसानों के खेतो में लगे बोर पंप तक बिजली कनेक्शन ले जाने पोल लगाया गया है। इन बिजली खंभा पर लगे तार इतने लूज है की कभी भी तार शाट हो सकता है। आज भी यही हुआ। बिजली तार में लगे दो तार चिपक गया इस कारण चिंगारी उठी वही चिंगारी धान की फसल को जला दिया। किसान का पूरा मेहनत आग में जल गया।
जनपद सद्स्य ने की मुआवजे की मांग
जनपद सदस्य रवि सिन्हा ने घटना को बहुत दुखद बताया। उन्होंने इस घटना के लिए बिजली विभाग के लचर व्यवस्था को ही जिम्मेदार ठहराया। शासन से मांग किया है की पीड़ित किसान की उचित मुआवजा दिया जाए।
