वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही पेड़ो की कटाई , माफियाओं के हौसले बुलंद , जिम्मेदारों की साध रखी है चुप्पी, एक गाड़ी फारेस्ट विभाग द्वारा पकड़े जाने की खबर, अब देखना है क्या कार्रवाई होती है

बलराम यादव

.

पाटन । वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पाटन क्षेत्रो में हरे पेड़ो की कटाई धड़ल्ले से हो रही है इसके बाद भी वन विभाग द्वारा माफियाओं पर शिकंजा नही कस पा रहा है. प्रशासन की अनदेखी पर भी सवालिया निशान उठ रहे है लेकिन किसी जिम्मेदार द्वारा अभी तक किसी तरह की कार्रवाही नही की गई है
पाटन ब्लाक मुख्यालय से महज 2किलोमीटर की दूरी पर हरे पेड़ो की कटाई की जा रही है पाटन से मटिया नाले के मध्य सड़क किनारे लगे हुए खेत पर धड़ल्ले से पेड़ो की कटाई की जा रही है जहां एक समय पर खेतो में हरे पेड़ दिखाई दिया करते थे आज उसी पेड़ो पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है ब्लाक मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर वन विभाग के ऑफिस है वही राजस्व अधिकारी भी बैठा करते है लेकिन किसी विभाग के द्वारा अभी तक माफियाओं के पर कोई वैधानिक कार्रवाई नही की जा रही है।
जहां शासन द्वारा करोड़ो रूपये खर्चा करके हरियाली त्यौहार मनाया जा रहा है जगह जगह पर पौधरोपण किया जा रहा है लेकिन उनको सुरक्षित रखने वालों के सामने ही उन पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है ..

ग्रामीणों क्षेत्रों से पेड़ो की कटाई कर राजधानी में खपा रहे लकड़ियां ..
फसल की कटाई के बाद अब माफियाओं द्वारा खेतो की मेड़ो में लगे बड़े पेड़ो को माफियाओं के द्वारा अंधाधुंध कटाई की का रही है मशीनों के द्वारा पेड़ो को काट कर उसके बड़े गोले को राजधानी में खपाया जा रहा है पाटन क्षेत्र के मटिया नाले के समीप एक बड़े पैमानों में हरे पेड़ो की कटाई हो रही जिससे माफियाओं के द्वारा किसानो को चंद रुपये का प्रलोभन देकर हरे पेड़ो की कटाई कर रहे है .

दिन के उजाले में काट रहे पेड़ ,रात में किया जाता है परिवहन .

पाटन ब्लॉक मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर खेतो में लगे पेड़ो की कटाई की जा रही है जिसे कुछ लोगो के द्वारा मशीनों के माध्य्म से कटाई की जा रही है फिर कटे हुए लकड़ियों के गोले को रात के अंधेरे में बड़े वाहनों में लोड करके इसका परिवहन किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बड़ा लकड़ियों का माफिया अभनपुर ब्लाक के ग्राम भरेगाभाटा का रहने वाला है जो किसानों को प्रलोभन देकर पेड़ो को काट कर रात के अंधेरे में इसका परिवहन कर रहे है ।