दिल्ली । टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका का पूरी तरह से सफाया करना चाहेगी। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम में खौफ का माहौल है। टीम इंडिया में अचानक उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। ये खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी होगा। ये खिलाड़ी अपने अकेले दम पर भारत को मैच और सीरीज जिता सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अचानक उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हुई है, जिससे श्रीलंकाई टीम भी दहशत में है। ये मैच विनर और कोई नहीं बल्कि स्पिन के महारथी रविचंद्रन अश्विन हैं। रविचंद्रन अश्विन भारत की पिचों पर दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक हैं, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख देते हैं। रविचंद्रन अश्विन से भारत की पिचों पर बचना मानों मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। स्पिन गेंदबाजी ही नहीं बल्कि अश्विन बेहतरीन बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। रविचंद्रन अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक हैं और उनका बेस्ट स्कोर 124 है। टेस्ट मैचों में अश्विन के नाम रिकॉर्ड 430 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट मैचों में अश्विन ने 30 बार 5 विकेट हॉल झटके हैं। अश्विन ने 7 बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए है।






