

पंडरिया । ब्लाक के ग्राम डोमसरा में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है।जबकि डोमसरा में ही 132 केवी सब स्टेशन है,जहां से पूरे ब्लाक को बिजली सप्लाई की जाती है।शनिवार को डोमसरा के युवाओं के द्वारा बिजली विभाग के
AE दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।जिस पर उनके कहा गया कि तीन -चार दिनों में ट्रांसफार्मर लग जाएगा
लेकिन गांव वाले तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे।ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को यदि ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाएगा तो पूरे गांव वालों के साथ डोमसरा स्थित बिजली ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और मच्छर के कारण लोगों का सोना मुश्किल हो गया है। वहीं सब्जी भाजी के सिंचाई में भी दिक्कत हो रही है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगना चाहिए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।शनिवार को ज्ञापन सौंपने के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतेश सिंह ठाकुर ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष नरोतम साहू, पिंटू ठाकुर ,जितेंद्र जयसवाल, मुरली पटेल, अजय निर्मलकर् ,मुकेश जयसवाल, ब्रजेश बांधकर, निलेश गोस्वामी, ललित पटेल ,दया पटेल ,नोहर पटेल, अजित पटेल, सुनील पटेल,धन्नू निर्मलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






