बलराम यादव /9893363894
पाटन / पाटन के ग्राम पंचायत सांतरा में आज शाम 4:30 बजे एक बड़ी घटना घट गई जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे की पाटन मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर ग्राम पंचायत सांतरा में आज शाम एक युवक की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सांतरा में बाँध निर्माण का कार्य जारी है. जहा पर JCB और हाइवा वाहन सहित मजदुर निर्माण कार्य में लगे हुए है। जहा हाइवा का हाईटेंशन तार से टकरा जाने से हाइवा के पास खड़ा मजदुर युवक बीरेंद्र यादव पिता झूला राम यादव लगभग 24 वर्ष को करेंट लग गया, वही युवक को करेंट से हड़बड़ाते देख वहा अफरा तफरी मच गई, जैसे तैसे युवक को पाटन हॉस्पिटल लाया गया जहा डॉक्टरों ने युवक बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना की जानकारी पाटन पुलिस को देर से लगी। बताया जा रहा है की युवक का शव पाटन के शव गृह में रखा गया है जिसका कल पंचनामा और पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौपा जाएगा। वही ग्राम के युवा सरपंच राजा ने बताया की उक्त बांध का निर्माण कार्य एक माह पूर्व चालू किया गया है।।









