मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा क्षेत्र बुथ सशक्तिकरण के तहत कुकरेल मंडल के दुगली शक्ति केंद्र मुनईकेरा बूथ क्रमांक 131 में बैठक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बैठक प्रभारी दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने पूर्व में गठित बूथ कमेटी का सत्यापन किया।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 11 सदस्यीय बूथ कमेटी गठन, मतदाता सूची पेज समिति का गठन, मन की बात हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया । आने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। बूथ के सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
अंत में 10 ग्रामीणों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता भुवनलाल ध्रुव ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों को भाजपा फेंटा और श्रीफल भेंट कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रवेश करने वालों में कोमल छेदैहा, भरत नाग, सत्यनारायण नेताम, विष्णु मरकाम, लतेश्वर कोडोपी, राधाबाई मरई, गौरी मरई, भगवती मरकाम, रोहिणी मरई एवं हेमिन यादव आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।भाजपा प्रवेश करने वाले सभी लोगों ने कहा कि हम स्वेच्छा से पार्टी प्रवेश कर रहे हैं।
अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम और दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने कहा कि अभी तो शुरुआत है आगामी समय में कांग्रेस सहित अनेक लोग भाजपा प्रवेश करने आतुर हैं।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष संतोष छेदैहा, सदाराम यादव, लोकेश्वरी राठियां, रामरतन नेताम, गोकुल मरकाम, परमेश्वर मरकाम, महेश नाग, बंशीलाल, कौशिक नेताम, गौकरण नागवंशी, परमिला, कोमल सूर्यवंशी, विकास नेताम, दुकालू राम,भागीदाम, गोपाल कोर्राम, रजनी नेताम शिवनंदनी, रजूला रतनी, मालती नाग व ग्रामीण उपस्थित रहे।