कलेक्टर दुर्ग ने किया पाटन ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, अव्यवस्थित धान स्टेकिंग को लेकर समिति प्रबन्धक को लगाई फटकार, धान बेचने पहुंचे किसानी से की चर्चा


पाटन। कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने आज पाटन ब्लॉक के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण  किया गया। सबसे पहले धान खरीदी केंद्र सेलूद पहुंचे। यहां पर सबसे पहले वे कार्यालय में चल रहे काम काज की जानकारी ली। इसके बाद वे समिति में धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा किया। किसानों से खरीदे गए धान स्केटिंग काफी अव्यवस्थित थे जिसे देखकर उन्होंने समिति प्रबन्धक को फटकार लगाई। धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार का परेशानी न हो इसके लिए निर्देश दिए। इस दौरान विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने कलेक्टर से धान खरीदी को लेकर चर्चा भी हुई। श्री वर्मा ने धान बेचने में किसानों को हो रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर धान संग्रहण केंद्र सेलूद का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम पाटन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।