पाटन। कमिश्नर सत्यनारायण राठौर आज पाटन ब्लॉक के दौरा में है। वे पहले कन्या शाला पाटन पहुंचे जहां पर अभी निरीक्षण जारी है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि वे धान खरीदी केंद्रों में जाकर निरीक्षण कर सकते है। साथ ही सूत्रों से जानकारी मिली है कि ब्लॉक मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में भी दबिश दे सकते है। उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी के भी रहने की खबर है।।







