तेज आंधी-तूफान से दुर्ग-धमधा मार्ग घंटों बाधित, सड़क पर गिरा पेड़


दुर्ग। सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी की वजह से दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग पर रवेलीडीह के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग घंटों तक बाधित रहा।
पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया।
करीब कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग को फिर से यातायात के लिए बहाल किया गया। तेज तूफान के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।