पाटन। दुर्ग जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में एनडीपीएस अधिनियम पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य दवा विक्रेताओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, उनके नियमन, बिक्री संबंधी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। पाटन ब्लॉक के सभी केमिस्ट साथी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन से सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय झाड़ेकर, औषधि निरीक्षक श्री विष्णु साहू, श्रीमती गायत्री पटेल तथा पाटन ब्लॉक की प्रभारी औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू उपस्थित थीं। उन्होंने अधिनियम, दवा बिक्री में सतर्कता, रिकॉर्ड संधारण, लाइसेंस संबंधी नियम तथा गलत बिक्री पर होने वाली कानूनी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।
पाटन नगर पचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति श्री केवल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजा पाठक और नेहा बाबा वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दवा विक्रेताओं की सामाजिक भूमिका, जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ की ओर से छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अविनाश अग्रवाल, जिला संघ के अध्यक्ष वकार हसन कामदार, सचिव दीपक बंसल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जैन, संगठन मंत्री गणेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष विनय पंचोली, पीआरओ जयवीर गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य—नरेश दहिया, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, अजय अग्रवाल, प्रमोद बाघ, नंदकुमार ताम्रकार, मनोज कुमार साहू, जितेंद्र पांडे, दिनेश मिश्रा, भवन देवांगन, दीपक चंद्राकर राजू वर्मा, बसंत देवांगन ,किशोर साहू , पुरसोत्तम पेंडरिया, बसंत देवांगन, वीरेंद्र साहू, महेश यादव, डोमार यादव, हेमंत साहू, सूरज साहू, शैलेश साहू, गोवर्धन सिन्हा, मुकेश साहू, हरीश साहू,सहित समस्त केमिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दवा विक्रेताओं ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।







