दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग का होगा भव्य शुभारंभ…. कोलिहापुरी खेल मैदान में 8 अप्रैल से

अंडा। दुर्ग जिले समीप ग्राम कोलिहापुरी दुर्ग में स्वर्गीय भरत लाल देशमुख स्मृति कीड़ा संस्था के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2026 में तीन दिवसीय दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 खेल मैदान कोलिहापुरी में किया जा रहा है इसमें दुर्ग जिले के तनों विकासखंड धमधा, पाटन व दुर्ग ग्रामीण व शहर के सीनियर महिला /पुरुष वर्ग के कबड्डी लीग मैच का शुभारंभ 8 अप्रैल 2026 शाम 6:00 बजे खेल मैदान कोलिहापुरी में किया जाना है और दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग में लगभग 150 खिलाड़ियो के 10 टीमों के मध्य मैच खेला जाना है जिसमें 36 फोर्ट फाइटर, कबीर वॉरियर्स,मन देव महाबली,फ्लोटिंग विंग,तेजस टाइगर,अभी एवेंजर्स खुडवा पैंथर्स, जनपद के जांबाज, रिसाली टाइगर सभी के बीच लीग मैच होगा कार्यक्रम की अतिथि गण श्री मान अलबियुस एक्का संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग , केशव बंटी हरमुख अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ , आशा विक्की मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, प्यारी बाई निषाद जनपद पंचायत दुर्ग, ईश्वर प्रसाद साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोलिहापुरी व उप सरपंच समस्त पंचगण व सभी टीमों के आनर उपस्थित रहेंगे इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष नवीन देशमुख व सचिन पीलू पारकर ने दी।