दुर्ग : जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने किया विनायकपुर गौठान का निरिक्षण

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विनायकपुर के गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप सम्पन्न हो रहीं हैं। इन्हीं गतिविधियों का जायजा लेने अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र कुमार देशमुख ने ग्राम विनायकपुर में संचालित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा नियमित रूप से खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए नवीन गतिविधियों से जुडने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया । निरीक्षण के दौरान वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर रहीं स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र कुमार देशमुख को बताया कि उन्होंने बताया कि समूह द्वारा गौठान में बाड़ी का भी कार्य किया जा रहा है यहां उन्होंने वर्तमान में लौकी, भिंडी, करेला आदि की भी खेती कर रहे हैं। इसी प्रकार गौठान में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है । निरिक्षण के दौरान ग्राम विनायकपुर सरपंच ललिता भूषण गजपाल, सरपंच प्रतिनिधि भूषण गजपाल ,उपसरपंच सूरज देवांगन, रोजगार साहिका श्वेता ठाकुर ,उमेश्वरी साहू महिला समूह अध्यक्ष ,नोडल अधिकारी डॉ एन.के.सिन्हा एवं पंचगण तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।