दुर्ग : साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में किया गया ललेश्वरी साहू का सम्मान


दुर्ग।जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा 09.11.2025 दिन रविवार को 34वा जिला स्तरीय युवक युवती सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ताम्रजध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री, डॉ नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ छत्तीसगढ़,  जीतेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, श्रीमती रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री, जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री,  नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अतिथियों द्वारा युवक युवती परिचयिका पुस्तक का विमोचन तथा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के पत्रिका संगवारी के द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया गया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से युवक युवतियों को सुयोग्य वर या वधु चुनने में आसानी होती है तथा समाजिक समरसता का भाव दिखाई देता है।
इस अवसर पर बोरसी दुर्ग निवासी श्रीमती ललेश्वरी साहू अध्यक्ष जीविका स्व सहायता समूह बोरसी को  छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण के तहत मिनीमाता सम्मान 2025, राज्योत्सव रजत महोत्सव में  मिलने पर समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्रीमती साहू ने बताया की यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक वर्ग के महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन एवं कौशल विकास तथा समाजसेवा में दीर्घाकालीन सेवाओं को देखते हुए किसी महिला या संस्था को दिया जाता है। इस उपलब्धि का श्रेय समूह की बहनों, परिजनों, समाज सहित सर्व समाज व पुरे दुर्ग जिले को जाता है जो मुझे  समाजोत्थान के कार्यों में हमेशा मार्गदर्शक एवं सहयोगी के रूप में प्रेरित करते है।