राकेश कुमार
कुम्हारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी द्वारा कुम्हारी स्थित ग्रीन पार्क में बैठक रखा गया जिसमें दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू का स्वागत किया गया। बैठक में दुर्ग लोकसभा संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा की गई वहीं समस्त कांग्रेसी पदाधिकारी बूथ प्रभारी एवं वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर डोर टू डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर मतदान करने की बात कही गई। बैठक में चुनावी अन्य गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी भी दी गई। बैठक में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर उपाध्यक्ष के रवि कुमार ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपूत पार्षद मनहरण यादव थनेश पटेल शीश बंसल पवन अग्रवाल यूजेन्द्र साहू जानकी ध्रुव रीना साहू किशोर सोनकर संजय अग्रवाल ओमप्रकाश यादव रोहित कुर्रे छबि मारकंडे सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।