कुम्हारी में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने 3 करोड़ 14 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

• पांच साल भाजपा पार्षद वाले वार्डों में विकास कार्यों में लगाया अनदेखा का आरोप

• वार्ड 6, 9,15, 19, 22 व 23 में नाली सड़क व सामुदायिक भवन निर्माण में होंगे करोड़ों खर्च

• वार्ड क्रमांक 15 में 10 लाख की लागत से महिला सामुदायिक भवन का निर्माण

कुम्हारी। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में रविवार को नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले तीन करोड़ 14 लाख रुपये लागत के 42 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। अधोसंरचना मद से किए जाने वाले इन कार्यों में शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, सामुदायिक भवन, कांक्रीट ब्लॉक कार्य शामिल हैं।

मां परमेश्वरी भवन जंजगिरी में आयोजित भूमिपूजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का सौभाग्य है की भाजपा सरकार के द्वारा विकास के दिशा में एक और कदम बढ़ते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सहयोग से आज कुम्हारी नगर पालिका को तीन करोड़ 14 लाख रुपये की राशि मिली है।

इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू निषाद व नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू एवं सभी पार्षदों के सहयोग से यह राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेसीराज में भाजपा पार्षद वाले वार्डों को विकास के नाम पर अनदेखा किया जाता था। पक्षपात राजनीति होती थी। लेकिन अब पूरे नगर में विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने मंच में जंजगिरी गांव के वार्डवासियों का हर चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने की बात भी कही।

अंत में सभी का आभार जताते हुए विकास कार्यों की बधाई दी गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष लोकेश पार्षद रागिनी निषाद, विनोद बंजारे, ओंकार मारकंडे, अरुणा साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू निषाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय रामाधर शर्मा रामकुमार सोनी सुनीता कुर्रे रीता पाण्डेय आयुसी पाण्डेय योगेश साहू मिथलेश यादव सुजीत यादव आशीष शुक्ला नारायण सोनकर अश्वनी देशलहरे आलोक दुबे फिंगेश्वर साहू अवधेश शुक्ला गोविंद बघेल अनुराग गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें।