पाटन। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर आज दुर्ग खनिज विभाग ने अंडा क्षेत्र में पांच हाइवा पर कार्रवाई की है। इस सभी में चुना पत्थर और रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। खनिज निरीक्षक श्री बंजारे की टीम आज सुबह से ही अंडा सहित आसपास क्षेत्र में हाइवा को रोककर चेक किया। तीन हाइवा में चुना पत्थर का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। दो हाइवा में रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। सभी गाड़ियों को अंडा थाना के सुपुर्द किया गया है।

- January 10, 2024