पाटन । तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे पुरातन गांव तरीघाट मे सांसद निधि से निर्मित यादव भवन का लोकार्पण दुर्ग सांसद विजय बघेल के हाथो सम्पन्न हुआ, ततपश्चात वे तरीघाट मे आयोजित जसझांकी कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि जनता ने मुझे आशिर्वाद प्रदान किया उसी का एक भाग है यादव भवन बनना, जसझांकी मे माता के महिमा का बखान किया इस अवसर पर गांव के सरपंच अशोक साहू,उपसरपंच नंदनी बाई गोस्वामी, पूर्व सरपंच गणेश भारती, पूर्व उपसरपंच चंद्रिका साहू,पंच जयराम सिन्हा, गंगा राम,मुकेश सेन, करन यादव स्थानीय यादव समाज के अध्यक्ष संतू यादव,घनश्याम यादव,जीवन यादव,धनेश यादव,महेश यादव,युवा अध्यक्ष मुराली यादव ,पार्वती यादव वर्षा यादव सहित ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।