भिलाई। नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास, रुआबांधा भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं तथा नशा सेवन हेतु सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सामान्य गांजा के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक विधि से उगाया गया उच्च गुणवत्ता का गांजा (Hydroponic Weed) बरामद किया गया। यह गांजा सामान्य गांजा की तुलना में अधिक प्रभावी एवं महंगा होता है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ, नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री, नगदी एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है। जप्त मादक पदार्थ एवं सामग्री की कुल अनुमानित बाजार कीमत ₹1,75,000 आंकी गई है।
इस मामले में अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख), 27(ए), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।
घटना का कारण :
अवैध मादक पदार्थ का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
घटनास्थल :
बीज विकास निगम के पास, बोरसी रोड, रुआबांधा, भिलाई।
आरोपीगण :
विक्रम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोंगरा 101 फेस बी, तालपुरी, भिलाई
यश विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी एमआईजी 1/982, हुडको, भिलाई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
लगभग 02 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-)
2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (अनुमानित कीमत ₹10,000/-)
चिलम, रोलिंग पेपर (गोगो पेपर), लाइटर
सिगरेट एवं बीड़ी
01 नग मोबाइल फोन (कीमत ₹25,000/-)
नगदी रकम ₹40,000/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।







