किसी भी उपद्रव करने वाले लोगों के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ाई से कार्यवाही करेंगे। ताकि नए साल के बहाने कोई भी शांति व्यवस्था भंग न कर सके। इसके लिए 70 फिक्स चेकिंग प्वाईंट 35 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए है। पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। राजपत्रित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सतत् रूप से मॉनिटरिंग करते रहेंगे। ताकि शांतिपूर्वक तरीक़े से नववर्ष मनाया जा सके।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त

जिले में नववर्ष को व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने इस बार भी व्यापक रूप से इंतजाम किए है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने होटल, रिसॉर्ट, बार संचालकों की बैठक लेकर पहले से ही निर्देश जारी किया है।
निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले एरिया में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। वहीं डीजे संचालकों को भी साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित समय एवं मापदंड के अनुसार करने का निर्देश दिया है। साथ ही बिना अनुमति के डीजे बजाने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने का फरमान जारी किया गया है।
नववर्ष 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिले में लगभग 600 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को नए साल की पूर्व संध्या पर कंट्रोल रूम में सभी को बुलाया गया। जहां दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है।
वे किसी भी उपद्रव करने वाले लोगों के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ाई से कार्यवाही करेंगे। ताकि नए साल के बहाने कोई भी शांति व्यवस्था भंग न कर सके। इसके लिए 70 फिक्स चेकिंग प्वाईंट 35 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए है। पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। राजपत्रित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सतत् रूप से मॉनिटरिंग करते रहेंगे। ताकि शांतिपूर्वक तरीक़े से नववर्ष मनाया जा सके।






