दुर्ग पुलिस (थाना नेवई कि त्वरित कार्यवाही, अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरप्तार


पाटन।
मामला संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.03.26 को बजे जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ब्लाक न 298 एल के सामने रिसाली सेक्टर भिलाई मे अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा है कि हमराह स्टाफ मय शासकीय वाहन, गवाहन के मौके पर पहुंचकर कर विधिवत कार्यवाही कर मौके पर देहाती नालसी लिया गया है बाद आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया धारा सदर 20 बी एनडीपीएस का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना दौरान प्रकरण में आरोपी कविराज लीमा पिता आलोक लीमा उम्र 45 सा0 298 एल रिसाली सेक्टर भिलाई पर धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने पर दिनांक 19/03/2026 को विधिवत गिरप्तार कर माननीय न्या यालय पेश कर न्यापयिक रिमांड पर केन्द्री य जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया है ।
इस कार्यवाही में श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय नेवई के निर्देशन मे निरीक्षक अनिल कुमार साहू उनि सुरेंद्र तारम] आरक्षक रवि कुमार बिसाई क्रमांक 1603 आरक्षक विजय कुर्रे क्रमांक 1098 एवं एसीसीयू टीम भिलाई का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक नाम आरोपी जप्त माल मशरूका
0172/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कविराज लीमा पिता आलोक लीमा उम्र 45 सा0 298 एल रिसाली सेक्टर भिलाई कुल वजनी 3.554 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 1,75,000 रूपये –