नशे के खिलाफ संकल्प अभियान के तहत नशा कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही,


दुर्ग। चिट्टा हिरोईन उपलब्ध कराने वाला मास्टर माइंड विक्रम जीत सिंह उर्फ विक्की एवं लवप्रीत उर्फ लव पंजाब से गिरफ्तार।
दीगर राज्यों से सम्पर्क कर करते थे चिट्टा की सप्लाई।
पूर्व में की गई कार्यवाही के आरोपियों को उपलब्ध कराया था माद्क पदार्थ (चिट्टा)
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना दुर्ग की संयुक्त कार्यवाही। थाना दुर्ग में दिनांक 22/04/2025 को अपराध क्रं. 172/2025 धारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत चार आरोपी – विशाल सिंह, अतुल कुमार, विरेंद्र पारधी, हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर 76 ग्राम चिट्टा (हिरोईन) कीमती 5,32,000/- रूपये बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण के आरोपियों ने चिट्टा (हेरोईन) के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि सविन्द्रर सिंह उर्फ सिंदा निवासी तरनतारन ने विक्रम जीत सिंह एवं लवप्रीत सिंह निवासी अमृतसर से चिटटा, (हेरोईन) खरीदना बताया। जिस पर अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक विशेष टीम गठित कर उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पंजाब रवाना किया गया। उक्त विशेष गठित टीम के द्वारा पंजाब पहुंचकर तकनीकी साक्ष्य व मुखबिरो की सहायता से आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी विक्रम जीत सिंह एवं लवप्रीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है एवं फरार आरोपी सविन्द्रर सिंह का पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में दुर्ग पुलिस से सउनि. गुप्तेश्वर यादव, रामकृष्ण तिवारी, प्र0आर0 प्रदीप सिंह, विजय शुक्ला, अभय नारायण आरक्षक जगजीत सिंह, संदीप सिंह, जावेद खान की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपी –
01. विक्रम जीत सिंह आ0 अमरजीत सिंह (पंजाब)
02. लवप्रीत सिंह आ0 सरभजीत सिंह (पंजाब)