छत्तीसगढ़ ओलंपिक में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत कर दुर्ग पुलिस का बढ़ाया मान ,40 की उम्र में भी अपनी रफ्तार से मनवाते है लोहा

दुर्ग। दुर्ग जिले में अपनी तेज रफ्तार के लिए सभी को लोहा मनवाने वाले जी कामेश ने एक बार फिर दुर्ग पुलिस बल का कद बड़ा किया है लगातर 100 मीटर की रेस में अव्वल आने वाले जी कामेश ने यह साबित करके दिखाया है कि एक एथलीट ने लिए उम्र मायने नही रखती खेल के प्रति उनके लगाव एवं नियमित अभ्यास से 40 की उम्र में भी आप हवा के जैसे तेज दौड़ सकते है ।
दुर्ग जिला पुलिस बल के एथलीट जी कामेश राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक में लगातार दूसरी बार 100 मोटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और दुर्ग जिला व दुर्ग पुलिस का नाम रोशन किया। जी कामेश ने इस मेडल का श्रेय पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा , उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी , आर. आई. रमेश चंद्रा एवं कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मीना ध्रुव को दिया है।