पाटन।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जामगांव एम में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों को मिठाई खिलाकर, स्कूल बैंग वितरण कर उनका स्वागत किया ।श्री साय ने मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया।

उन्होंने जामगांव एम में अपने संबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि दुर्ग में जेडी डीईओ और बीईओ कार्यालय का कंपोजिट बिल्डिंग बनाने की घोषणा साथ ही ,आडिटोरियम की घोषणा , खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल मैदान और एथलेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा और तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100 सीट की हॉस्टल बनाने की घोषणा की।







