दुर्ग ग्रामीण : यादव समाज के लिए गौठान में डोम शेड की स्वीकृति, परिक्षेत्रीय यादव समाज ने विधायक का जताया आभार

अण्डा । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद में यादव समाज के लिए गौठान परिसर में डोम शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर परिक्षेत्रीय यादव समाज एवं ग्राम पंचायत थनौद ने विधायक ललित चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बताया गया कि यादव समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गौठान में डोम शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही साथ बस्ती सडक में सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, चेबर के लिए सरपंच द्वारा मांग की गई हैं,
इससे समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए एक उपयोगी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

डोम शेड की स्वीकृति मिलने पर परिक्षेत्रीय यादव समाज एवं ग्राम पंचायत थनौद की ओर से विधायक ललित चंद्राकर का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि इस स्वीकृति से यादव समाज के सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा बढ़ेगी और गौठान परिसर का उपयोग भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मेनका दिनेश देशमुख,यादव समाज से दिलीप यादव, विजय यादव, डोमन यादव, गिरधर कुम्हाकार एवं ग्राम पंचायत थनौद से जुड़े लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए स्वीकृत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।