दुर्ग ग्रामीण : चिंगरी में मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती,भव्य कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत

संजय साहू
अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के साहू समाज के तत्वावधान में 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को ग्राम चिंगरी में भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें समाज के पदाधिकारियों द्वारा भक्त कर्मा माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के बाद भव्य कलश यात्रा गाजा बाजा भव्य कलश यात्रा निकली गई ।

साहू समाज द्वारा भक्त कर्मा माता जी की आरती की गई। मां कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। इनका जन्म संवत् 1073 सन 1017 ई0 में पाप मोचनी एकादशी पर हुआ था।बाल्यावस्था से ही कर्मादेवी को धार्मिक कथा-कहानियां सुनने की अधिक रुचि हो गई थी। यह भक्ति भाव मन्द-मन्द गति से बढता गया। कर्मा जी के विवाह योग्य हो जाने पर उसका सम्बंध नरवर ग्राम के प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र के साथ कर दिया गया।

पति सेवा के बाद कर्माबाई को जितना भी समय मिलता था वह समय भगवान श्री क्रष्ण के भजन-पूजन ध्यान आदि में लगाती थी। मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया।

गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई। भक्त कर्मा माता जयंती मनाने के बाद साहू समाज व्दारा खिचड़ी खिलाई। इस अवसर पर गांव के सरपंच पुष्पा देवी देशमुख, बी.एन. भारद्वाज, डा.के.एल दिल्लीवार, मोहन लाल दिल्लीवार, ग्रामीण अध्यक्ष डोमन लाल साहू,पूर्व अध्यक्ष अलख राम साहू, पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, मालिक राम साहू,

साहू समाज के अन्य ग्रामीण जन शुखन्दन साहू,चन्द्रहास साहू, शंकर साहू, दयालु साहू,ओंकार साहू,बलदीप साहू,बेदनाथ साहू, अर्जुन साहू,कुवंर सिंह साहू, किशुन साहू,संतोष साहू , बाला राम साहू,हृदय राम साहू, कामता प्रसाद साहू, पोषण लाल साहू,छन्नू लाल साहू, डा नेम लाल साहू, लाला राम साहू अलेंदे साहू,नेतराम साहू,पोषण साहू,डहर साहू, रघुनाथ साहू,कामता प्रसाद साहू,जगन साहू,प्रमोद साहू, प्रकाश साहू, भीषम साहू, नेमचंद साहू,देवरथ सुधीर साहू सहित साहू समाज के महिला व ग्रामीण जन उपस्थित थे।