दुर्ग ग्रामीण : जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू ने लगाया चौपाल, जनता के बीच पहुँचकर सुनी समस्यायें

अंडा। जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य प्रिया साहू  के द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं को सुनने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के बीच जाकर उनके साथ बैठ कर गाँव मे ही चौपाल लगा कर उनकी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने की शुरुआत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुरसुल से की गई , जहां गाँव के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तथा गाँव मे अवैध शराब बिक्री का मामला,  तालाब निस्तारि का मामला, अवैध खनन के मामलों के साथ साथ कैसे मूलभूत समस्याओं का भी समाधान निकाला गया ।

साथ ही ग्रामीणों का कहना है की  पहली बार ऐसा हुआ है की जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ही वोट मांगने गाँव आते उसके बाद 5 साल जनता के बीच जाते ही नहीं, और प्रिया दीदी के द्वारा हमार बिच मे आ के समस्या ला समझिस हवे l
प्रिया साहू ने कहा की क्षेत्र की बेटी हू,  और हमेशा अपने क्षेत्र के जनता की किसी भी समस्या एवं घटना होने पर उनके साथ खड़ी रहूंगी l और आज से हमने अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में प्रत्येक रविवार कों  एक एक गाँव में जाकर गाँव  वालों के साथ उनके बीच बैठ कर उनकी समस्याओं को निराकरण करने की शुरुआत ग्राम खुरसूल से किया गया ,  जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू के साथ, श्रीमती लक्ष्मी साहू , जनपद सदस्य एवं सरपंच, सरपंच,समस्त पंच एवं ग्राम के प्रमुख के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।