अण्डा। अंडा समीपस्थ ग्राम परसदा (डंग) निवासी हेमंत साहू की पुत्री हर्षिका साहू ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अग्निवीर एयर फोर्स भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पहला रैंक प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए गर्व की बात है।

हर्षिका साहू का चयन भारतीय वायु सेना के अग्निवीर एयर फोर्स में हुआ है और वे आगामी 30 जून को प्रशिक्षण के लिए ज्वाइन करेंगी। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बेटी को बंधाई देने में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डीगेंद्र हिरवानी ,चंद्रशेखर हरमुख,योगेश चंद्राकर,दिवाकर गायकवाड़, डॉ,पिलेश्वर साहू,महिलाएं भी नीलम चंद्राकर ,खिलेश्वरी साहू,कल्पना साहू,सभी ने एक साथ हर्षिका साहू को बधाई देने एवम उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए।
हर्षिका की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने बताया कि हर्षिका शुरू से ही पढ़ाई और अनुशासन में आगे रही हैं और देश सेवा का सपना देखती थीं, जिसे अब उन्होंने साकार कर दिखाया है।
गांव के लोगों ने कहा कि हर्षिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।






