संजय साहू
अंडा। नव किशोर विजय मण्डल एवं समस्त ग्रामवासी आलबरस के तत्वावधान में आज दिनांक 21.04.2024 दिन रविवार ग्राम-आलबरस में समय – रात्रि 07 बजे कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी थाना अंडा प्रभारी श्रद्धा पाठक ,अध्यक्षता आशा देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत आलबरस,विशेष अतिथी दिनेश वर्मा ए.एस.आई थाना अण्डा,रोशन लाल देशमुख पूर्व उप सरपंच आलबरस, हेमंत देशमुख उप सरपंच ग्राम पंचायत आलबरस,भुवन लाल देशमुख सेवानृत आर्मी, शेषनारायण चंद्रवंशी सचिव ग्राम पंचायत आलबरस सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहेगें। इस कबड्डी कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 15000 रू.,व्दितीय 10000 रू,तृतीय 7000 रू.,चतुर्थ 5000रू.,इसी तरह चौसर में प्रथम पुरस्कार 5000 रू.,व्दितीय 3000 रू.,तृतीय 2000 रू.,चतुर्थ 1000रू., रखा गया हैं।यह जानकारी समिति के सदस्य खेमलाल पारकर ने दी।

- April 20, 2024