ग्राम कुथरेल  दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ,दशहरा पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है — विधायक ललित चंद्राकर




अंडा।  विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को भी परंपरा अनुसार उत्साह के साथ मनाया गया जगह-जगह आतिशबाजी के साथ अहंकारी रावण का पुतला दहन किया गया रावण के साथ-साथ बुराई के प्रतीक कुंभकरण और मेघनाथ का भी पुतला जलाया गया जय श्री राम के नारे के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश अब बुराइयों को खात्मे का संकल्प लिया गया ग्राम कुथरेल  में बुराई के प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण दहन के पूर्व रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा राम रावण के बीच संवाद और युद्ध का मंचन किया गया। श्री राम ने दशानन रावण की नाभि पर अग्निबाण चलकर रावण का वध किया इस मौके पर जमकर आतिशबाजी किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुथरेल आयोजित दशहरा महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।और  प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर उनका पवित्र आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा । यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, मिलकर भाईचारे और समर्पण की भावना को और सशक्त बनाएं।
*विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।
    श्री चंद्राकर ने कामना किया कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप  से ताम्रध्वज साहू  पूर्व मंत्री गृह एवं लोक निर्माण विभाग छ.ग. शासन, 
रमशीला साहू  पूर्व मंत्री, महिला एवं बा.वि.वि. छ.ग. शासन,  बालमुकुन्द देवांगन पूर्व विधायक खेरथा विधानसभा क्षेत्र,  डॉ. अरूण अरोरा कुलपति, स्वामी विवेकानंद वि.वि. भिलाई, अतुल पर्वत  वेयरमेन, मिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन, केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल छ.ग. शासन आशा विक्की मिश्रा सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग माननीय  कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख  पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,  लोमश चन्द्राकर  सभापति जनपद पंचायत दुर्ग,  गीता गजपाल सरपंच, ग्राम पंचायत कुथरेल,   लोकनाथ साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत कुथरेल,पदाधिकारी गण विशेष सहयोगकर्ता गण बी.ई.सी. फूड्स कंपनी कुथरेल  छगन लाल चांडक कनक विल्डमार्ट कुथरेल गोपाल पांड़े  NKHB पिसेगांव  संजय (गोलू) रूंगटा दुर्ग,  सिद्धार्थ पारख पारख ज्वेलर्स दुर्ग हिरामन लाल साहू कुथरेल छत्तीसगढ़ पुलिस डॉ. जितेन्द्र कुमार साहू , कुथरेल अध्यक्ष-
पुष्पेन्द्र चन्द्राकर (विक्की)  उपाध्यक्ष- डॉ. नरेन्द्र दास मानिकपुरी डॉ. जितेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष- टीकाराम साहू सचिव-राजेश चन्द्राकर गालव प्रसाद देशमख सह सचिव नारायण प्रसाद यादव अभिषेक चन्द्राकर, प्रदीप चन्द्राकर पूर्व जनपद सदस्य, सहित आस पास के ग्रामीण जन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।