संजय साहू

अंडा।महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आलबरस एवं ग्राम आमटी में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दोनों ग्रामों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ग्राम पंचायत आलबरस में शिव मंदिर परिसर एवं पंचायत भवन में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरपंच सैनिक भुवन लाल देशमुख ने समस्त ग्रामवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यहां पारंपरिक तिरगा एवं झोला मंडई मेला भी लगाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।आलबरस में रात्रि 11 बजे से भजन-कीर्तन एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के साथ छत्तीसगढी कार्यक्रम मोर मयारू संगी टेरेसरा की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
वहीं ग्राम आमटी में तान्दुला नदी किनारे स्थित मेला स्थल पर भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, पटेल एवं निषाद समाज के मंदिर में दोपहर 12 बजे से पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात विभिन्न धार्मिक गतिविधियां संपन्न होंगी।
रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत रात 11 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर सरपंच दुर्गा पुरूषोत्तम चौधरी ने सभी आस पास के ग्रामीण जनों से अपील किया हैं कि इस कार्यक्रम “महतारी के आंशु” छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पार्टी, संसारगढ़ (अम्बागढ़ चौकी, जिला के.सी.जी., छत्तीसगढ़) अपनी प्रस्तुति देगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है।






