संजय साहू
अंडा। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार दुर्ग रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न स्कूलों को प्राप्त हुए आदेश के आधार पर और उनसे प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोडिया में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव थीम पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।


जिसमें हमारे स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान की गई विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इस महत्वपूर्ण दिन को और महत्वपूर्ण बनाया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य नीलमणि उज्जवने वरिष्ठ व्याख्याता भवानी सिंह देशमुख रेड क्रॉस प्रभारी दानेश्वरी सिंहा और स्कूल के सभी शिक्षकों शीला चंद्रा डॉक्टर रूपमती साहू प्रीतम देवांगन वेदिका साहू डॉ सरोज साहू रीना पिलोदिया हर्षा महलवार प्रीति सलाम समीर भेलवा वीरेंद्र गजपाल टी एन साहू हिरेंद्र साहू मनोज एवम सुनीता साहू ने अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और कुछ वृद्ध जनों के घर जाकर उनको रेड क्रॉस के बच्चों द्वारा फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें गर्मी के दिनों में खासकर अपने आप का कैसे ध्यान रखना है इस बारे में उनसे शिक्षकों और बच्चों द्वारा बातचीत की गई।






