अंडा। महाशिवरात्रि पर्व पर दुर्ग ग्रामीण अंचल में शिवालयों में सुबह से देररात तक भक्तों का तांता लगा रहा। ग्राम अंडा सहित अन्य ग्राम में महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष अभिषेक, पूजन सहित भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचलो के भक्त सुबह से यहां पहुंचे और पूजा अर्चना करते रहे। सुबह से शहर के विभिन्न शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर्व पर अनुष्ठान के कार्यक्रम संपन्न किए गए।

इस दौरान जलाभिषेक सहित विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन दिनभर होता रहा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में अभिषेक पूजा के साथ पर्व की शुरूआत की गई। मंदिरों में हवन पूजन और विशेष श्रृंगार के बाद प्रसादी वितरण के साथ भंडारे का आयोजन दिनभर चलता रहा। ओम नम: शिवाय का अखंड जाप भी दिन भर चलता रहा। दोपहर शाम के बाद आखिर में रात्रि में अभिषेक पूजन किया गया।
गूंजा ओम नम: शिवाय
शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी महाशिवरात्रि की धूम रही। ग्राम अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, भरदा, कुथरेल, जंजगिरी, चिंगरी, आछोटी, जैसे इलाकों के शिवालयों में सुबह से भोलेनाथ की पूजा शुरू हुई। सांकरा के महामाया मंदिर में जलाभिषेक का आयोजन हुआ सहित ग्रामीण अंचलो में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई।






