दुर्ग ग्रामीण : चंगोरी में विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण,विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा…गांव का विकास सबका विकास

संजय साहू
अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम चंगोरी में 2.60 लाख की लागत राशि से निर्मित होने वाले सी. सी. रोड निर्माण, लक्ष्मी मंच, 2.60 लाख की लागत राशि से निर्मित होने वाले सी. सी. रोड निर्माण, आवास पारा, 5 लाख की लागत राशि से निर्मित होने वाले कुर्मी भवन मे डोम सेड एवं किचन सेड निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और लोकार्पण कर समस्त उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख , महामंत्री शिव निषाद , विनोद साहू , सरपंच श्रीमती गोमती निषाद , उपसरपंच श्रीमती भेदीबाई कवर , यशवंत देशमुख , हिंछा राम निषाद , ललिता देशमुख , नरोत्तम कवर , लिकेस्वरी देशमुख , दामेनतिन देशमुख , भवन लाल देशमुख , खुमेंद्र देशमुख , अंजनी निर्मलकर एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहेl