दुर्ग ग्रामीण : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत भरदा और आलबरस में की पद यात्रा

अंडा । दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरदा और आलबरस में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस कमेटी भरदा और आलबरस क्षेत्र के गांवों में चलाया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संपन्न होने के बाद यात्रा के समर्थन में यह अभियान ब्लॉक के गांव अपने दुर्ग ग्रामीण विधान सभा में चलाये जा रहे हैं।


इसमें प्रभारी कृष्णा देवांगन, नन्द कुमार सेन, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, रिवेन्द्र यादव, जनपद सदस्य टिकेश्वरीलाल देशमुख, जयंत देशमुख, भरत चंद्राकर, दिवाकर गायकवाड, देवी लाल देशमुख, तारा शर्मा,तारकेश्वर चंद्राकर, सरपँच भरदा पोषण ठाकुर, सरपँच आलबरस आशा देशमुख, गुमेन्द्र यादव, योगेन्द्र भारदीय, युवा मितान क्लब अध्यक्ष शुभम देशमुख, डा चेलक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता
ने घर-घर जाकर राहुल गांधी की पदयात्रा का उद्देश्य एवं उनका पत्र जन-जन तक पहुंचाने के साथ पत्र भी जन जन तक पहुंचाया।