अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम भोथली के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्योहार मनाया गया। इस दौरान बच्चों और माताओं की वजन नापी गई। वजन त्यौहार में मुख्य रूप से क्षेत्र की जनपद सदस्य दामिनी मुकेश साहू उपस्थित थी उन्होंने बच्चों का वजन मापन कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन मापन कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने कहा। बताया गया कि 9 से 18 फरवरी तक शहरी एवं ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘वजन त्यौहार’ का आयोजन किया जा रहा है।


इसके तहत बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। कुपोषण कम करने के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और अतिरिक्त पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम भोथली में अभी आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हो जाने के कारण केंद्र पुराने स्कूल भवन में संचालित हो रही है चूंकि अभी नया आंगनबाड़ी भवन कंप्लीट नहीं हुआ है इसकी जानकारी पूर्व में महिला एवं बाल विकास विभाग को दी जा चुकी है उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकार जल्द ही इस ओर ध्यान दे और बच्चों को जल्द ही नए भवन में भेजा जाए । कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना निषाद ,आंगनबाड़ी सहायिका एवं बड़ी संख्या में गांव के छोटे बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थे।






