दुर्ग: कई थाना प्रभारी बदले, 8 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षक का ट्रांसफर, राजेश साहू होंगे उतई थाना प्रभारी

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को 8 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें निरीक्षक प्रशांत मिश्रा- वैशाली नगर थाना प्रभारी से प्रभारी एसीसीयू दुर्ग, निरीक्षक प्रमोद रूसिया- प्रभारी एसीसीयू दुर्ग से थाना प्रभारी पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक महेश धु्रव- कंट्रोल रूम भिलाई से थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है।निरीक्षक अनिल पटेल- थाना प्रभारी उतई से थाना नंदिनी ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक राजकुमार लहरे- थाना प्रभारी पद्मनाभपुर से थाना प्रभारी वैशालीनगर बनाया गया है। निरीक्षक विजय यादव- थाना प्रभारी सुपेला से थाना प्रभारी पुरानी भिलाई की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राजेश साहू-चौकी प्रभारी स्मृति नगर से थाना प्रभारी उतई बनाया गया है।