दुर्ग। ग्राम सावनी (पाटन) के मूल निवासी एवं किसान परिवार से संबंध रखने वाले टिकेन्द्र कुमार यदु ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से पी-एच.डी. (डाक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय “एकांत श्रीवास्तव के काव्य में लोकतत्व का अनुशीलन” रहा। शोधकार्य डॉ. देशबन्धु तिवारी एवं डॉ. अभिनेष सुराना के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। 23 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय में उनकी मौखिकी संपन्न हुई। वे वर्तमान में दुर्ग जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षक नीरज शर्मा, नरोत्तम साहू, तरुण साहू, योगेश तारक, प्रणव, जीतेन्द्र, संग्राम सिंह निराला, दींसान यदु, श्रीमती ललेश्वरी साहू (मिनीमाता सम्मान) श्रीमती भौमिका यदु, श्रीमती रसना मुख़र्जी, बेलमती, निर्मला, लक्ष्मीन आदि शोधार्थी सहित परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी ।








