भिलाई। छठ पर्व के अवसर पर 27.10.2025 को जिले के प्रमुख घाटों एवं मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विशेष तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था के लिए अग्रिम योजना, पर्याप्त बल, और नियंत्रण व्यवस्था के माध्यम से पूरे जिले में आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहा।*
यातायात पुलिस की समर्पित ड्यूटी और प्रभावी प्रबंधन के चलते छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। *उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए सेक्टर-2 छठ पूजा समिति द्वारा यातायात पुलिस दल को सम्मानित किया गया, जो पुलिस बल के मनोबल को और सशक्त बनाता है।*
*जन अपील:*
*यातायात पुलिस, दुर्ग नागरिकों से अपील करती है कि पर्व, उत्सव या सार्वजनिक आयोजनों के दौरान नियमों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।* जनसहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सकता है।







