दुर्ग ग्रामीण वासियों को मिली एक और बड़ी सौगात : रसमडा रेलवे अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू

दुर्ग।प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के प्रयास से
ट्रैफिक का दबाव कम करने 12 करोड़ की लागत से बना रसमड़ा में अंडरब्रिज

अंडा। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर दुर्ग शहर से लगे दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम रसमड़ा में रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनकर तैयार हो गया है । इस अंडरब्रिज का निर्माण में लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च हुऐ है। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से रसमड़ा फाटक के लिए रेलवे और राज्य शासन के संयुक्त फंड से रसमड़ा रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाने की मंजूरी मिली थी।


2 लाख से अधिक की आबादी को मिलेगा फायदा
रसमड़ा रेलवे क्रासिंग मार्ग में अंडरब्रिज बन जाने से तीन जिले के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव जिले से जुड़े गावों की करीब दो लाख आबादी के लिए सुविधा मिलने लगी है। इस अंडरब्रिज के बनने से दुर्ग, पाटन व अभनपुर के रास्ते जालबांधा होते हुए धमधा, गंडई व कवर्धा पहुंच मार्ग सुगम होगा। सड़क परिवहन के चलते ट्रेनों पर भी असर होता था अब मिलेगी राहत रसमड़ा रेलवे फाटक से स्टेशन की दूरी करीब दो किलोमीटर है। ट्रेन स्टेशन से राजनांदगांव की ओर से आती है या फिर जाती है दोनों की स्थिति में फाटक 20 मिनट पहले की बंद कर दिया जाता था। इस ब्रिज बनने से राहगीरों को मिल रहा फैयादा।इस बीच सड़क पर गुजरने वाले वाहनों के दबाव के चलते भी इतने लंबे समय तक फाटक को बंद रखना अनिवार्य हो जाता है। इसी तरह राजनांदगांव से आने वाली गुड्स ट्रेनें इस स्टेशन में नहीं राेकी जाती।


ताम्रध्वज साहू
कैबनेट मंत्री छ. ग.शासन रायपुर
विद्यायक दुर्ग ग्रामीण
अंडरब्रिज शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी होगी और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा बार-बार यातायात जाम होने की समस्या से हमेशा के लिए रहवासियों को छुटकारा मिल गया है।राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार लोगों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात दे रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।